Dehradun
पुरानी पेंशन के लिए 65 कर्मचारी संगठन एकजुट, देहरादून में महारैली और सीएम आवास घेराव की तैयारी
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के नेतृत्व में सोमवार 2 नवंबर को देहरादून में महारैली प्रस्तावित है। परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक कूच कर कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाएंगे। मोर्चे के अनुसार, 65 कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दिया है।


