Uttarkashi
केदारताल ट्रैक हादसे में 7 शव मिले, एक ट्रैकर लापता; प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान बंद किया
उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर 29 अक्तूबर को हिमस्खलन की चपेट में आए 8 सदस्यीय दल के 7 लोगों के शव मिल चुके हैं। शुक्रवार को 3 शव जिला मुख्यालय लाए गए। लगातार बर्फबारी और 10 फुट से ज्यादा बर्फ जमा होने के कारण एक ट्रैकर की तलाश रोक दी गई है।

























