Rudrapur
दिनेशपुर के स्कूल में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; पूरा माल बरामद
उधमसिंह नगर पुलिस ने दिनेशपुर क्षेत्र के एक विद्यालय में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।


