Haridwar
हरिद्वार में नशे में स्कूल बस चला रहा चालक गिरफ्तार, 7 बसें सीज और 298 चालान
हरिद्वार में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। नशे की हालत में स्कूल बस चलाते मिले चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अभियान में नियम तोड़ने वाली 7 बसें सीज की गईं और 298 वाहनों के चालान किए गए।


