Dehradun
देहरादून में जवानों संग दीपावली मनाकर भावुक हुए सीएम धामी, शहीद परिवारों के लिए फैसले गिनाए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट के गढ़वाल ग्रीन्स प्रशिक्षण मैदान में जवानों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सैनिकों के त्याग को नमन करते हुए शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि, सरकारी नौकरी और सैन्यधाम की प्रगति से जुड़े राज्य सरकार के कदम बताए।


