Haridwar
हरिद्वार हाईवे पर बाइक सवार को बीड़ी के बहाने रोका, 5,000 रुपये और मोबाइल लूटा
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास बाइक सवार कामिल को बीड़ी जलाने के बहाने रोका गया। आरोप है कि 4-5 युवकों ने उन्हें घेरकर डराया और जेब से 5,000 रुपये व मोबाइल फोन निकालकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।










