Rudrapur
गदरपुर-किच्छा की 4 सड़कों का होगा सुधार, 21 अक्तूबर से ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू
उधम सिंह नगर में गदरपुर और किच्छा विधानसभा क्षेत्रों की 4 खराब सड़कों के निर्माण और सुधार की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड रुद्रपुर ने सीएम घोषणा और राज्य योजना के तहत टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। सभी काम 6 महीने में पूरे करने होंगे।


