Dehradun
प्रेमनगर हॉस्टल चोरी का खुलासा, नशे की लत के बीच 4 अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हॉस्टल से सामान चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी के मामले में 4 अभियुक्तों को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।





