Rudraprayag
केदारनाथ धाम में बारिश, पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन
केदारनाथ धाम में बारिश के साथ आसपास की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी का नजारा दिखाई दे रहा है। मंदिर परिसर में घंटियों की आवाज के बीच श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। मौसम का यह दृश्य धाम के आध्यात्मिक माहौल को और खास बना रहा है।


