Pauri
देवप्रयाग के पौसाड़ा में मकान ढहा, छज्जे से कूदकर रामेश्वरी देवी ने बचाई जान
देवप्रयाग के पौसाड़ा गांव में बृहस्पतिवार सुबह 45 साल पुराना पठाल का मकान अचानक गिर गया। छज्जे पर काम कर रहीं रामेश्वरी देवी नीचे कूदकर बच गईं, लेकिन मलबे में दबने से उनकी दुधारू भैंस की मौत हो गई। परिवार की रोजी-रोटी इसी भैंस से चलती थी।

