Rishikesh
यमकेश्वर में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
यमकेश्वर में ग्राम प्रधान संगठन ने अपनी 10 सूत्री मांगों पर 4 महीने से फैसला न होने के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय बंद कराया। प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मानदेय, पंचायतों को अधिक धनराशि, ऑफलाइन हाजिरी और अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

