Rudrapur
रुद्रपुर में ई-रिक्शा किराये की मनमानी, ऑनलाइन भुगतान पर 5 रुपये अतिरिक्त मांगने का आरोप
रुद्रपुर में यात्रियों ने कुछ ई-रिक्शा चालकों पर तय किराये से अधिक रकम मांगने का आरोप लगाया है। यात्रियों का कहना है कि ऑनलाइन भुगतान करने पर अतिरिक्त पैसे मांगे जाते हैं। एआरटीओ प्रशासन ने शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।


