Dehradun
उत्तराखंड में 3 अक्तूबर को मानसून विदा, 5 से 9 तक बारिश और 4200 मीटर से ऊपर बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में मानसून की वापसी के बाद पहाड़ और मैदान का मौसम सुहाना हो गया है। 4 अक्तूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन 5 से 9 अक्तूबर के बीच कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना से तापमान गिरने के आसार हैं।


