Chamoli
कर्णप्रयाग में बंदरों का उत्पात: घर में काम कर रहीं 2 महिलाओं को काटा, अस्पताल से छुट्टी
चमोली के कर्णप्रयाग नगर में शनिवार को घरों में काम कर रहीं लोअर सांकरी निवासी सोनी पुरोहित और साक्षी सेमवाल पर बंदरों ने हमला कर दिया। दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने इलाके में बंदरों के लगातार बढ़ते हमलों पर चिंता जताई है।




