Khatima
उत्तराखंड देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री धामी ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की परीक्षा पास करने वाले नव-साक्षरों को सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और अभियान से जुड़े सभी लोगों की सामूहिक मेहनत को दिया।



