Nainital
दून में भूमि धोखाधड़ी का आरोपी नैनीताल से गिरफ्तार, मृत व्यक्ति को जीवित दिखाकर बेची जमीन
दून पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृत व्यक्ति के नाम से फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर मृत व्यक्ति को जीवित दिखाकर उसकी जमीन बेचने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को नैनीताल से गिरफ्तार किया है।






