Dehradun
देहरादून में 3 महीने से लापता छात्र का सुराग, किमाड़ी की खाई में स्कूटर और हड्डियां मिलीं
देहरादून में ग्राफिक एरा के 21 वर्षीय छात्र सारिक की तलाश 3 महीने बाद किमाड़ी-मसूरी मार्ग की गहरी खाई में खत्म हुई। ड्रोन कैमरे से स्कूटर और हड्डियां दिखाई देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने स्कूटर और जींस के आधार पर उसकी पहचान की है।


