Bageshwar
बागेश्वर में 52 घंटे के बर्फीले तूफान से रुका 16 पर्वतारोहियों का अभियान, 10 फीट बर्फ में दबा सामान
पिंडारी ग्लेशियर को जोहार वैली से जोड़ने के लक्ष्य के साथ निकला देवभूमि एडवेंचर का 16 सदस्यीय दल भारी बर्फबारी के कारण आगे नहीं बढ़ सका। करीब 16,500 फीट की ऊंचाई पर मौसम बिगड़ने के बाद सभी पर्वतारोही सुरक्षित लौट आए, जबकि अभियान का लगभग पूरा सामान बर्फ में दब गया।


