Almora
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में ढाई महीने बाद फिजिशियन की तैनाती, मरीजों को स्थानीय इलाज की उम्मीद
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में करीब ढाई महीने से खाली फिजिशियन के पद पर डॉक्टर की तैनाती हुई है। इससे विशेषज्ञ इलाज के लिए परेशान मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर कांग्रेस महामंत्री वैभव पांडे ने फैसले का स्वागत करते हुए अस्पताल के दूसरे खाली विशेषज्ञ पद भरने की मांग उठाई।

