Nainital
ज्यौलीकोट के पानी में फीकल बैक्टीरिया मिले, 250 से ज्यादा बीमार और 2 से 3 मौतों का दावा
नैनीताल के ज्यौलीकोट और आसपास के इलाकों में पेयजल जांच के दौरान फीकल कॉलिफॉर्म और फीकल स्ट्रेप्टोकोकस मिले हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में 10 जगहों के पानी में बैक्टीरिया की मात्रा दर्ज की गई। मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को निगरानी और पूरे नैनीताल क्षेत्र की दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं।

