Pithoragarh
पिथौरागढ़ में घर के बाहर से 8 साल के बच्चे को ले गया तेंदुआ, 200 मीटर दूर मिला शव
पिथौरागढ़ के भंडारीगांव में 8 साल के बच्चे को तेंदुआ घर के पास से उठा ले गया। घटना शाम 4:00 बजे हुई। बच्चे का शव घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के प्रधान ने एक सप्ताह पहले ही जिलाधिकारी को तेंदुए की मौजूदगी की चेतावनी दी थी।


