Champawat
लोहाघाट में खाद्य दुकानों की जांच, एक्सपायर्ड कलर-फ्लेवर मिलने पर 4 बाल्टी आइसक्रीम नष्ट
चंपावत के लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। एक आइसक्रीम दुकान पर एक्सपायर्ड कलर-फ्लेवर मिलने के बाद तैयार आइसक्रीम नष्ट कराई गई। दलिया, मैकरोनी, बिस्कुट और तेल के नमूने लैब जांच के लिए भेजे गए हैं।

