Kashipur
काशीपुर में केले से लदे चलते ट्रक में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने पाया काबू
काशीपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर परमानंदपुर के पास केले से लदे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना के बाद काशीपुर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से फैल रही आग पर कुछ ही समय में काबू पा लिया। हादसे में किसी की जान नहीं गई।




