Dehradun
नैनीताल-देहरादून में शराब दुकानों पर छापे, MRP से ₹50 ज्यादा वसूली और संदिग्ध स्टॉक मिला
नैनीताल और देहरादून में शराब दुकानों की जांच के दौरान तय कीमत से अधिक वसूली, रेट लिस्ट गायब और रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली। भवाली में SDM ने ग्राहक बनकर बोतल खरीदी तो दुकान ने ₹50 अतिरिक्त मांगे। प्रशासन ने औचक जांच और नियम तोड़ने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।


