Rudrapur
रुद्रपुर जिला अस्पताल में एक्सरे का बिल कटवाने को घंटों लाइन, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान
रुद्रपुर के जिला अस्पताल में एक्सरे कराने से पहले बिल कटवाने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बिल काउंटर पर स्टाफ की कमी और धीमे सिस्टम के कारण लंबी कतारें लग रही हैं। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1500 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं।


