Rudraprayag
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने केदारनाथ धाम में दर्शन कर पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने देवभूमि की पवित्रता, स्वच्छता, नशामुक्त उत्तराखंड और विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने की अपील की।


