Dehradun
देहरादून में जिंदा ताराचंद को मृत दिखाकर जमीन अपने नाम कराने का आरोप, कॉलेज निदेशक पर केस
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में श्यामलाल ने आरोप लगाया कि उनके पिता ताराचंद को जीवित रहते मृत दिखाकर वर्ष 1995 में फर्जी वसीयत बनाई गई। शिकायत के अनुसार, फर्जी मृत्यु रसीद और दस्तावेजों से ईस्ट हॉप टाउन की जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में आरोपियों के नाम दर्ज कराए गए।


