Haridwar
हरिद्वार के पथरी में सहकारी समितियों की हड़ताल 12वें दिन जारी, खाद-कीटनाशक के लिए भटक रहे किसान
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में सहकारी समितियों के सचिव और कर्मचारी एक अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। सोमवार को हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। बादशाहपुर, टिहरी विस्थापित, धनपुरा और पीतपुर समितियों में काम बंद रहने से किसानों को खाद और कीटनाशक नहीं मिल पा रहे हैं।


