Champawat
चंपावत में मुख्यमंत्री धामी ने नए सर्किट हाउस का उद्घाटन किया, 16 परियोजनाओं को हरी झंडी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में पारंपरिक पूजा-अनुष्ठान के बाद नवनिर्मित सर्किट हाउस का उद्घाटन किया। उन्होंने जिले में करीब ₹96 करोड़ की 16 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव मांगे।



