Bageshwar
चौखुटिया में युवक के हाथ में घुसा बंदर भगाने वाली बंदूक का छर्रा, सर्जरी से निकाला गया
अल्मोड़ा के चौखुटिया में टड़ियाल बाखली निवासी 18 वर्षीय सौरभ के हाथ में बंदर भगाने वाली बंदूक का छर्रा फंस गया। परिजन उसे उपजिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर छर्रा निकाल दिया। समय पर इलाज मिलने से युवक की हालत में सुधार बताया गया है।

