Dehradun
चामासारी के ग्रामीणों ने मंत्री गणेश जोशी से मांगा पक्का पुल और सड़क का काम शुरू करने की मांग
मसूरी की ग्रामसभा चामासारी के ग्रामीणों ने मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपकर मौसी फॉल में पक्का पुल बनाने और चामासारी-बार्लोगंज मार्ग के बाकी 3 किलोमीटर का निर्माण शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात में संपर्क कटने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी होती है।


