Haldwani
बीएस-4 वाहनों पर रोक का असर: हल्द्वानी की एसी जनरथ सेवा आज से बंद, काठगोदाम की बस भी थमेगी
दिल्ली में बीएस-4 और उससे पुराने डीजल वाहनों के प्रवेश पर रोक के बाद कुमाऊं से दिल्ली बस सेवा प्रभावित हुई है। हल्द्वानी डिपो की एसी जनरथ सेवा रविवार से आगामी आदेश तक बंद रहेगी। काठगोदाम डिपो की एक और बस भी संचालन से बाहर होगी।


