Haridwar
हरिद्वार के यूनानी कॉलेज को 2026-27 में मान्यता नहीं, 20 शिक्षकों पर सवाल और ₹1 करोड़ जुर्माना
भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग ने पदार्था स्थित उत्तरांचल यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मान्यता देने से इनकार किया है। निरीक्षण में 20 शिक्षक केवल कागजों पर कार्यरत पाए गए और सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ मिलने के बाद संस्थान पर ₹1 करोड़ का जुर्माना लगाया गया।


