Chamoli
बद्रीनाथ में चमोली पुलिस ने CCTV से महिला का मोबाइल लौटाया, 08 वर्षीय रियांश को परिजनों से मिलाया
बद्रीनाथ मंदिर परिसर में चमोली पुलिस ने 2 श्रद्धालु सहायता मामलों में कार्रवाई की। CCTV की मदद से इंदौर निवासी महिला का खोया मोबाइल बरामद कर लौटाया गया, जबकि बिछड़े 08 वर्षीय रियांश को कंट्रोल रूम पहुंचाकर अनाउंसमेंट के जरिए उसके परिजनों से मिलाया गया।


