Dehradun
देहरादून से 6 महीने के लिए जिला बदर हुआ आशीष रंगड़, सहारनपुर सीमा पर ढोल बजाकर ऐलान
देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मथरावाला निवासी आशीष रंगड़ को 6 महीने के लिए जिले से बाहर कर दिया। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य अपराधों से जुड़े 4 मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान सहारनपुर सीमा पर ढोल बजाकर लाउडस्पीकर से घोषणा की गई।


