Dehradun
देहरादून के 13 प्रमुख मार्गों पर 806 स्ट्रीट लाइटें खराब, डार्क एरिया भी होंगे चिह्नित
देहरादून में रात के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का अभियान तेज किया है। निरीक्षण में 13 प्रमुख मार्गों पर 806 लाइटें खराब मिलीं। पर्याप्त रोशनी नहीं वाले स्थानों को भी चिह्नित कर नगर निगम और संबंधित विभागों से जल्द सुधार कराने को कहा गया है।


