Almora
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में गरजीं आशा कार्यकर्ता, 26 हजार रुपये मासिक वेतन की मांग
अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर 26 हजार रुपये मासिक वेतन समेत लंबित मांगें उठाईं। उन्होंने 3,300 रुपये का प्रोत्साहन भत्ता सीधे सरकार से देने, सेवानिवृत्ति के बाद मासिक पेंशन और तब तक 10 लाख रुपये के एकमुश्त पैकेज की मांग की।


