Dehradun
अमित शाह ने उत्तराखंड में BJP को दिया ‘65 पार’ का लक्ष्य, जीत की हैट्रिक का आह्वान
देहरादून के परेड मैदान में राज्योत्सव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अगले विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और विकास रोकने का आरोप लगाते हुए पुष्कर सिंह धामी सरकार को आगे बढ़ाने की अपील की।














