Nainital
हल्द्वानी में आबादी के बीच गोदामों से आग का खतरा, जनवरी से अब तक 11 अग्निकांड
हल्द्वानी में आबादी के बीच चल रहे गोदामों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लेकर अग्नि सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। जनवरी से अब तक करीब 11 अग्निकांड सामने आए हैं। इनमें रामपुर रोड के अमेजन गोदाम की आग में 2 कर्मचारियों की मौत हुई, जबकि कई घटनाओं में आग आसपास की दुकानों और मकानों तक पहुंचने का खतरा बना।


