Dehradun
देहरादून में विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी का आरोप, किराये के फ्लैट से 5 आरोपी गिरफ्तार
राजपुर क्षेत्र में कथित अवैध कॉल सेंटर से अमेरिका और कनाडा के लोगों को एंटीवायरस के नाम पर गिफ्ट कार्ड खरीदने को कहा जाता था। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 मोबाइल, 4 लैपटॉप, एक आईपैड और 3 कारें बरामद की हैं।


