Rudrapur
ऊधम सिंह नगर में आरटीई के दूसरे चरण के लिए 500 से अधिक आवेदन, 25 सितंबर को लॉटरी
ऊधम सिंह नगर में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर निशुल्क प्रवेश के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 18 और 19 सितंबर को अभिभावकों को जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। पात्र बच्चों की ऑनलाइन लॉटरी 25 सितंबर को होगी।

