Kotdwar
अबू धाबी में कोटद्वार का युवक लापता, 24 सितंबर से संपर्क नहीं; विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार
उत्तराखंड के उदयरामपुर निवासी 28 वर्षीय युवराज अबू धाबी से लापता हैं। परिवार के अनुसार, 24 सितंबर को आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद उनका फोन संपर्क नहीं हो पाया। कंपनी से जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने मदद मांगी है और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है।


