Dehradun
उत्तराखंड के 9 जिलों में बारिश के आसार, केदारनाथ में -8°C; 2 नवंबर को भी बर्फबारी संभव
उत्तराखंड के 9 जिलों में 1 नवंबर को बारिश के आसार हैं। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। केदारनाथ में तापमान -8°C और यमुनोत्री में -5°C दर्ज किया गया। 2 नवंबर को भी कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश या बर्फबारी का अनुमान है।


