Kashipur
जसपुर में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित सामग्री बरामद
कोतवाली जसपुर पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने वन्यजीवों के अंगों की तस्करी से जुड़े मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद हुई।


