Rudrapur
जसपुर में वन्यजीव अंगों की तस्करी का खुलासा, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत सामान बरामद
ऊधमसिंहनगर पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने जसपुर में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से 114 जोड़े हत्था जोड़ी, जंगली सूअर का एक दांत और 5 मोती शंख बरामद हुए। इनकी Instagram के जरिए ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही थी।


