Dehradun
देहरादून में कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’, नव प्रभात के आह्वान पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर कांग्रेस कमेटी ने ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ आयोजित किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात के आह्वान पर निकले मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह और मंत्री प्रसाद नैथानी ने भी इसमें हिस्सा लिया।


