Almora
विधानसभा सत्र और त्योहारों को लेकर अल्मोड़ा में चेकिंग, 118 वाहन चालकों के चालान
विधानसभा सत्र और त्योहारों को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने जिलेभर में चेकिंग अभियान तेज किया है। प्रवेश मार्गों, बाजारों, होटल-ढाबों और पर्यटन स्थलों पर निगरानी के दौरान 118 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने 27 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई की और 7 लोगों का कोटपा एक्ट में चालान किया।


