Pithoragarh
मुनस्यारी में अल्मोड़ा के वाहन चालक की अचानक मौत, पोस्टमार्टम से साफ होगा कारण
अल्मोड़ा से पर्यटकों को मुनस्यारी लेकर पहुंचे 52 वर्षीय वाहन चालक विरेंद्र राणा की सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। होटल में अचानक मुंह से झाग निकलने पर उन्हें सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


