Dehradun
देहरादून पहुंचे अमित शाह, सीएम धामी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े स्मृति-चिह्न भेंट किए
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें उत्तराखंड की परंपरा और प्राचीन भारतीय सभ्यता का प्रतीक माने जाने वाले स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।


