Others
केदारनाथ धाम में यात्रा सीजन की अंतिम शाम उमड़ी भीड़, 8,323 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
केदारनाथ धाम में इस साल की यात्रा के अंतिम शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धार्मिक नारे लगाए। अंतिम शाम 8,323 श्रद्धालुओं के पहुंचने के साथ इस सीजन में धाम का कुल फुटफॉल 19,22,138 हो गया।


